भांडेर: विवाद सुलझाने के दौरान युवक ने जेठानी व देवरानी से की मारपीट, काजीपाठा मोहल्ले का मामला, भांडेर थाने में केस दर्ज
Bhander, Datia | Mar 29, 2026 काजीपाठा मोहल्ला में विवाद सुलझाने के दौरान के दौरान जेठानी व देवरानी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला किरन पत्नी संजय नामदेव उम्र 40 वर्ष ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे अपने घर पहुंची तो घर के सामने देवर प्रदीप और रिश्ते के भतीजे शिवम के बीच विवाद चल रहा था। उसने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन शिवम गाली-गलौज कर मारपीट की।