उज्जैन शहर: कार्तिक मेला ग्राउंड की झुग्गी बस्तियों में पुलिस ने महिलाओं, बच्चों व लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया जागरूक
थाना महाकाल क्षेत्र अंतर्गत कार्तिक मेला ग्राउंड की झुग्गी बस्तियों में निवासरत महिलाओं, बच्चों एवं नागरिकों को नशे से दूर रहने व उसके विरोध में आवाज़ उठाने हेतु जागरूक किया गया। श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देशमुख व थाना प्रभारी महाकाल श्री गगन बादल द्वारा शपथ दिलाई व पैम्पलेट वितरित किए गए।