बस्तर जिले को फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप जिले में आगामी 10 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन का एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।