संतकबीरनगर। गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। शुक्रवार दिन में 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने क्षेत्र की एक प्रमुख गैस एजेंसी का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने एजेंसी पर