पुरवा: एडीएम की अध्यक्षता में पुरवा तहसील में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 51 शिकायतों में से 07 का हुआ निस्तारण
Purwa, Unnao | Sep 20, 2025 पुरवा तहसील सभगार में शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिला अधिकारी (एडीएम) न्यायिक अमिताभ यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में कुल 51 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 22 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे।