सायला क्षेत्र के जीवाना गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार में आग लगने से हाईवे पर हड़कंप मच गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेटा कार जीवाना-बाड़मेर हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा।