नरसिंहपुर: तेज धूप के बाद अचानक बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान से मिली गर्मी से राहत
नरसिंहपुर में आज दोपहर तक तेज धूप से लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा था लेकिन शाम होते होते मौसम में करवट बदली और मौसम सुहावना हो गया तेज आंधी तूफान के साथ हल्की सी रिमझिम बारिश में गर्मी की तपिश को कम किया है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है और उन्हें गर्मी से निजात मिली है मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन और मौसम इसी तरह बदलता रहेगा