बेगूसराय: जगन सैदपुर यादव गंगा घाट पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
शामहो थाना क्षेत्र के जगन सैदपुर गंगा घाट पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई है. इस संबंध में शामहो थाना के चौकीदार ने बताया कि शनिवार की देर शाम लोगों ने सूचना दी कि जगन सैदपुर गंगा घाट पर एक शव है. तुरन्त पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है.