बरेली: रामगंगा के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेड लगाकर बंद किए रास्ते, डीएम ने दी जानकारी
रामगंगा के जलस्तर पर प्रशासन की नजर, संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेड लगाकर रास्ते बंद, डीएम नें दी जानकारी।जिलाधिकारी ने बताया जिला प्रशासन लगातार जो रामगंगा नदी है उसके जल स्तर पे नजर रखे हुए है। अभी जो है पानी जो जल स्तर है वो कह सकते हैं कि पूरी तरह से खतरे के निशान के नीचे चल रहा है, लेकिन कुछ गांवों में जहाँ फसलों में या किनारे में पानी आ गया है।