मुरैना नगर: रामपुर रोड के पास मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद, करीब सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
सबलगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर रोड के पास मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया ,जिसमें दोनों पक्ष से करीब सात लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।