साधा मोड़ के पास बुधवार रात करीब 8 बजे सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक अमन साहू घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अमन दोपहिया वाहन से जा रहा था, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।