धामपुर: स्योहारा में स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम के स्थानांतरण पर एएनएम संघ ने विरोध करते हुए किया कार्य बहिष्कार
Dhampur, Bijnor | Jan 20, 2025 स्योहारा सीएचसी परिसर में सोमवार को करीब दो बजे एएनएम संघ तथा अन्य सी एच सी कमर्चारियों द्वारा बीपीएम के स्थानांतरण पर कार्य बहिष्कार करते हुए अपना रोष प्रकट किया और धरना दिया।साथ ही एक ज्ञापन सी एम ओ को भेजा गया।एएनएमो ने बताया कि बीपीएम का स्थानांतरण गलत तरीके से किया गया है।