अमरोहा: अमरोहा न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाकर मॉकड्रिल का किया अभ्यास
Amroha, Amroha | May 28, 2025 अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर आज पुलिस ने अमरोहा न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान न्यायालय में मौजूद लोगों से पुलिस ने पूछताछ की और न्यायालय में आने का कारण पूछा। इसके बाद दमकल विभाग ने आपातकालीन स्थिति में बचाव के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया।