सागर नगर: डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़े जाने पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश, जांच दल गठित करने की मांग की
जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने जिले में हाल ही में हुई डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाएं तोड़े जाने की घटनाओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने रविवार दोपहर 1:30 बजे कैंट थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सागर के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई व विशेष जांच दल गठित करने की मांग की।