मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में वीर शहीदों की स्मृति में 16 से 23 फरवरी तक अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, तैयारी को लेकर बैठक हुई
वीर शहीदों की स्मृति में अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट 16 फरवरी से 23 फरवरी तक पुलिस स्टेडियम डालटनगंज में आयोजित किया जाना है। इसी को लेकर पलामू पुलिस एवं पलामू फुटबॉल आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार शाम 6 बजे डालटनगंज के रिलेक्सीन होटल में संपन्न हुई। बैठक में टूर्नामेंट की तैयारी एवं सफल संचालन हेतु विचार विमर्श किया गया।