मेदिनीनगर (डालटनगंज): पुलिस लाइन स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर परेड का अंतिम रिहर्सल, उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण
76 वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पलामू जिले में उत्साह का माहौल है। मुख्य समारोह का आयोजन मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में किया जाएगा। यहां सुबह 9:05 राज्य के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री बतौर मुख्य अतिथि झंडोतोलन करेंगे। मुख्य समारोह के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को पूर्वाहन 10 बजे परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया।