मेदिनीनगर (डालटनगंज): अमानत बराज से विस्थापितों को 15 फरवरी तक मुआवजा मिलेगा, पहले चरण में 13 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी: वित्त मंत्री
अमानत बराज के विस्थापितों को 15 फरवरी तक मुआवजा मिल जाएगा। इससे पहले ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और मुआवजे के लिए 30, 31 जनवरी और एक फरवरी को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। गुरुवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में एक टीम पलामू के समीप अमानत बराज पहुंची। इस टीम में जल संसाधन विभाग के सचिव और मुख्य अभियंता, पलामू के डीसी शशि रंजन थे।