बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत अंबेडकर पार्क में भाजपा का संविधान गौरव अभियान गुरूवार दोपहर 3 बजे प्रारंभ किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माण का मूलमंत्र है प्रजातंत्र और इसी के माध्यम से होता है राष्ट्र का नवनिर्माण।