नासरीगंज: ईद-उल-फितर और रामनवमी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को शाम चार बजे ईद-उल-फितर और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ नौशाद आलम सिद्दीकी, सीओ अंचला कुमारी और थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान नगर व प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज की समय सारिणि और रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस के मार्गों पर विशेष रूप स