मिर्ज़ापुर: हलिया में गैस सिलेंडर के रेगुलेटर के पास आग लगने से पति-पत्नी झुलसे, परिजनों ने मंडलीय अस्पताल में कराया भर्ती
हलिया में गैस सिलेंडर के रेगुलेटर के पास आग लगने से पति और पत्नी झुलस गए। परिजनों ने झुलसे पति-पत्नी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। हलिया निवासी जय नरेश और उनकी पत्नी रेनू गैस सिलेंडर के रेगुलेटर के पास से आग लगने से दोनों झुलस गए थे। चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।