गोंडा: खरगूपुर पुलिस ने पड़री नहर के पास से धर्मेंई निवासी एक व्यक्ति को नशीली दवाओं के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल
Gonda, Gonda | Feb 21, 2024 गोंडा जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने पड़री नहर के पास एक व्यक्ति को 600 नशीली गोली के साथ गिरफ्तार किया है साथ ही मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया उप निरीक्षक कामेश्वर राय की अगुवाई वाली पुलिस टीम आरोपी को पड़री नहर के पास से गिरफ्तार किया और लिखापढ़ी कर चालान भेजा है। जहां पर न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।