गोवर्धन: सिंदूर का हिसाब, नारी शक्ति का जवाब..मंदिरों में हवन-पूजन, के साथ आई ये आवाज
मथुरा,पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद, भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है. देश भर के मंदिरों में सेना की सफलता के लिए हवन और पूजा की जा रही है. वही आज मथुरा के भूतेश्वर बद्रीनाथ मंदिर पर सनातनी हिंदुओं और महिलाओं द्वारा हवन यज्ञ किया गया । यहाँ मंदिरों में भी सेना के समर्थन में आवाज उठी और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे. यह घटना देश में धार्मिक सौहार्द और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता को दर्शाती है.