मनकापुर: छपिया में स्वामी नारायण मंदिर में अन्नकूट व छप्पन भोग धूमधाम से संपन्न
Mankapur, Gonda | Oct 22, 2025 भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण मंदिर छपिया में बुधवार 12 बजे अन्नकूट व छप्पन भोग का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। महंत स्वामी देव प्रकाश, गुरु स्वामी जगत प्रकाश व विष्णु स्वामी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन कराया। देश भर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने नारायण सरोवर में डुबकी लगाई और आरती में भाग लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस भी लगी रही।