निवाड़ी: खनिज विभाग ने प्रतापपुरा से अवैध परिवहन करते 22 चक्का के तीन हाईवा वाहन पकड़े, नाराई पुलिस को सौंपा
Niwari, Niwari | Dec 1, 2025 निवाड़ी जिले में अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देश पर खनिज विभाग ने 30 नवंबर और 1 दिसंबर की दरम्यानी रात करीब 2 बजे बड़ी कार्रवाई की है। रविवार की रात खनिज विभाग की टीम ने ग्राम प्रतापपुरा में जांच के दौरान तीन हाइवा वाहन—22 चक्का—को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा।