रांची चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित चक्रधरपुर के कुसुमकुंज के पास रविवार रात लगभग दस बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में वहां मौजूद लोग बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि रांची की ओर से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आकर सबसे पहले कुसुम कुंज के ऑक्सफोर्ड क्लीनिक के बगल में रखें लोहे के डस्टबिन से टकराई।