जमुई: कृषि विज्ञान केंद्र ने सगदरी गांव में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को मुर्गी पालन की तकनीक सिखाई
Jamui, Jamui | Nov 21, 2025 सगदरी गांव में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र जमुई द्वारा आदिवासी उप परियोजना चलाई गई। इस दौरान आदिवासी किसानों को मुर्गी पालन की तकनीक सिखाई गई और 100 किसानों को चूजे उपलब्ध कराए गए। आवश्यक जानकारी दी गई। उक्त जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे दी है।