चकिया में बेसिक शिक्षा विभाग और एलिम्को द्वारा दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण वितरित किए गए। यह वितरण आज शनिवार दोपहर 03 बजे वार्ड नंबर चार स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) पर किया गया।कुल 78 दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इनमें ट्राई साइकिल, रोलेटर, व्हीलचेयर, कैलीपर्स, ब्रेल किट, टीएलएम किट और श्रवण यंत्र शामिल थे।