मुरादाबाद रामनगर उत्तराखंड हाईवे पर अचानक से चलती हुई कर में आग लग गई पल भर में कार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। कार पूरी तरीके से आग का गोला बन गई है। हाईवे पर हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से आग को बुझा दिया है।