पराड़कर स्मृति भवन में हुआ टीचर्स एसोसीएशन मदारिसे अरबिया का जिला सम्मेलन, की गई मांगें
Sadar, Varanasi | Nov 16, 2024 टीचर्स एसोसीएशन मदारिसे अरबिया उत्तर प्रदेश ने कामिल व फाज़िल को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ से सम्बद्ध कर 38000 छात्र-छात्राओं को राहत देने की मांग की है। मदरसों के साथ अब तक जारी सरकारी आदेश के अनुसार पालन न होने से शिक्षकों का शोषण बढ़ता जा रहा है। अधिकारी मदरसा नियमावली से आगे बढ़कर फैसले ले रहे हैं।