झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति द्वारा जयपुर के ज्योतिनगर स्थित राजस्थान विधानसभा भवन का दौरा किया गया, जिसमें पोटका विधायक संजीव सरदार ने भाग लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने विधानसभा भवन की संरचना, प्रशासनिक व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत संवाद किया।