देवबंद के मोहल्ला खानकाही में गुरुवार दोपहर 3:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर बने गड्ढे में ई-रिक्शा का पहिया फंस जाने से रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में दो महिलाएं और एक चार माह का बच्चा घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा जैसे ही नाली के ऊपर बने गड्ढे में फंसा, वह अचानक पलट गया।