उदवंत नगर: जनप्रतिनिधि भवन उदवंतनगर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों संग बैठक किया
आगामी 2 मार्च से 15 मार्च तक सरकार के निर्देशानुसार सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानों पर शिविर का आयोजन कर निशुल्क प्रधानमंत्री जन अरोग्य व मुख्यमंत्री जन अरोग्य कार्ड बनाए जाएंगे।जिसको लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कोटेदारों के संग बैठक की व कई दिशा निर्देश जारी किए व बताया कि राशनकार्ड धारियों का पात्रता चेक कर मौजूद ऑपरेटर आयुष्मान कार्ड बनाएंगे।