उदवंत नगर: उदवंतनगर बाजार पर ट्रक के ठोकर से बाइक सवार दो युवक जख्मी
देर संध्या उदवंतनगर बाजार पर ट्रक के ठोकर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए।घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में मौजूद लोगों ने इलाज को उदवंतनगर सीएचसी लाया।स्थिति गम्भीर देख बेहतर इलाज को ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने आरा सदर अस्पताल भेज दिया।जख्मी कि पहचान उदवंतनगर निवासी वीरबहादुर व छपित यादव के पुत्र के रूप में हुई।