बिजनौर: हेमराज कॉलोनी में गाय ने एक महिला को टक्कर मारकर किया घायल
Bijnor, Bijnor | May 11, 2024 बिजनौर की हेमराज कॉलोनी में एक पालतू गाय ने एक महिला कों टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में दीपा मण्डल नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसको तत्काल बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया है।