गोवर्धन पूजा पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कलमी गांव में गौ माता की पूजा-अर्चना की, गौ माता को कराया भोजन
Sakti, Sakti | Oct 22, 2025 सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र के कलमी गांव में जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने गोवर्धन पूजा पर गौ माता की पूजा-अर्चना किया। स्थानीय लोगों ने मिलकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गोसेवा का संकल्प लिया। इसके बाद गौ माता को भोजन कराया गया। इस अवसर पर कलमी गांव के सरपंच दुजराम साहू, वरिष्ठ नागरिक चक्रधर साहू मौजूद थे।