रहुई: गैबी गांव से पुलिस ने एक लावारिस लूना बरामद किया, पहचान करने में जुटी पुलिस
Rahui, Nalanda | Jul 27, 2025 रहुई थाना क्षेत्र के गैबी गांव से एक लावारिस अवस्था में लगे लूना को पुलिस ने बरामद किया। बरामद लूना पर बड़े व छोटे लोगों के लिए कपड़ा लदा हुआ था। इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि परमानंद चंद्रवंशी ने बताया कि शनिवार की दोपहर से ही लूना मोपेट लावारिस अवस्था में था जहां लोगों का काफी इंतजार किया और पता किया किसका लूना है लेकिन कोई पता नहीं चला।