किशनी थाना पुलिस ने दंपति से लूट करने वाले दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर खडसरिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने मोटरसाइकिल, नगदी, ज्वैलरी और तमंचा भी बरामद किया है। वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों का अपराधी इतिहास बताया गया है। एसपी ने प्रेस वार्ता कर पूरी घटना का खुलासा किया है।