अम्बाला: मुख्यमंत्री बनने के बाद से नायब सैनी उड़नखटोले पर हैं, ये सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सभी विधायक और मंत्रियों की आवाज है: विज
Ambala, Ambala | Jan 31, 2025 हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि नायब सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है तब से उड़न खटोले पर है, ये सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सभी विधायको, मंत्रियों की आवाज है। विज बोले चुनाव के दौरान उन्हें किसी बड़े नेता ने हराने की कोशिश की और उनपर हमला हुआ 100 से ज्यादा दिन बीत चुके है लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता।