चंदनकियारी के आमलाबाद ओपी क्षेत्र के अंतर्गत NH-218 पर सीतानाला रेलवे फाटक के पास सड़क दुर्घटना में दिहाड़ी मजदूर राजमस्त्री घायल हो गया है।बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि साढ़े बारह बजे बताया गया कि एक कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने राजमिस्त्री को टक्कर मारते हुए उसके पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में राजमिस्त्री बुरी तरह घायल हो गया।