खागा: छिवलहा में युवक पर बाइक सवार दबंगों ने की मारपीट, चाकू से काटा गला, युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
फ़तेहपुर जिले के हथगांव के छिवलहा कस्बे में बाइक सवार दबंगो ने युवक के साथ मारपीट कर गले मे चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था मे युवक को नजदीकी अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बताया कि रहा है कि आर्यन मोदनवाल छिवलहा में खड़ा था तभी शिवकुमार , पंकज और कृष्णा ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया है