हुज़ूर: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Feb 17, 2026 विधानसभा सत्र के दौरान महिला कांग्रेस ने भोपाल में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोसी सेठिया के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैठकर थाली बजाई और रोटियां बेलीं। कार्यकर्ताओं ने खाली कड़ाही, चकला, बेलन और गैस सिलेंडर लेकर यह संदेश दिया ।