सिमडेगा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: सिमडेगा में 300 टेम्पो-ई रिक्शा चालकों की जागरूकता रैली
सिमडेगा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत शुक्रवार दोपहर 2 बजे सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” थीम पर उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देशानुसार करीब 300 टेम्पो व ई-रिक्शा चालक शामिल हुए। रैली अल्बर्ट इक्का खेल मैदान से झूलन सिंह चौक व महावीर चौक होते हुए पुनः खेल मैदान पहुंची।