अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।