तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र में जमीन संबंधी मामलों के समाधान में हो रही देरी से लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं। जमीन की मापी और उस पर कब्जा दिलाने जैसे कार्यों के लिए आवेदक महीनों से अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।