थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार के पास देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को 11 बजे दिन में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुए कैराज़ोर गांव के किराना दुकानदार 42 वर्षीय सूचित यादव की इलाज के लिए देवघर ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। सोमवार की सुबह 8 बजे मृतक का शव कैराजोर गांव पहुंचते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर