स्कूल की छत से गिरकर सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल, अमरपुर से भागलपुर रेफर बांका जिले के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के चिरैया लोगाय गांव में शनिवार को छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मुंडन कुमार दास के रूप में हुई है, जो एक सरकारी विद्यालय में सफाई कर्मी के रूप में कार्य करता है।