औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम लड़ैयापुर निवासी बुजुर्ग महिला ने अज्ञात कारणों के चलते खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
मोहर श्री पत्नी बांके लाल निवासी ग्राम लड़ैयापुर फफूंद ने शुक्रवार की शाम किसी समय अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों द्वारा शुक्रवार की रात करीब 9 बजे आनन फानन में उन्हें औरैया के 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिचौली के लिए रेफर कर दिया