एटा जिले में आयोजित एटा महोत्सव के दौरान केंद्रीय बजट पर चर्चा की गई। कोतवाली नगर क्षेत्र के सैनिक पड़ाव स्थित कार्यक्रम स्थल पर व्यापारियों और अन्य लोगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी राय दी।रविवार दोपहर 12 बजे तक एटा महोत्सव के पंडाल में बजट का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बजट को 'काफी अच्छा' बताया।