मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन के बैरक में शराब के नशे में तीन सिपाहियों ने की मारपीट, दो अस्पताल पहुंचे, एसपी ने तीनों को किया निलंबित
पुलिस लाइन के बैरक में शनिवार की शाम लगभग 7:30 बजे सिपाही अखिलेश यादव और अरविंद कुमार में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई देखते ही देखते दोनों हाथा पाई करने लगे मारपीट करते दोनों बैरक के बाहर निकल गए एक दूसरे पर पत्थर चलाने लगे घायल अवस्था में दोनों को मंडली अस्पताल लाया गया पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में दीवान अजय गौड़ सहित कुल 3 सिपाहियों को निलंबित किया।