कांके: धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने किया झंडोतोलन, इस दौरान डीजीपी ने बताया पुलिस की उपलब्धियां
Kanke, Ranchi | Aug 15, 2024 धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झंडोतोलन किया। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखंड से नक्सलवाद का लगभग खात्मा हो चुका है। बाकी बचे नक्सली जंगल में छुपे हुए हैं, उन्हें भी किसी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड से साइबर अपराधियों को खत्म करके ही पुलिस दम लेगी।